उत्तराखण्ड

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने दून की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए विस्तृत योजना तैयार की है। शहर को जाम से बचाने के लिए नया ट्रैफिक प्लान भी जारी किया है। तमाम प्रमुख स्थानों और मार्गों पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए जा रहे हैं, जिसके लिए पुलिस के अलावा होमगार्ड, पीआरडी समेत अतिरिक्त बल मांगा गया है।

शहर में शिमला बाईपास और हरिद्वार बाईपास पर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी लगातार निगरानी रखेंगे और आवश्यकता अनुसार डायवर्जन या प्रतिबंध लगा सकते हैं। बाजारों में वाहनों के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। उनके आसपास अस्थाई पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए एसएसपी अजय सिंह ने शुक्रवार को घंटाघर, पल्टन बाजार और लक्खी बाग क्षेत्रों का दौरा किया।

लोडिंग वाहनों का सुबह दस से रात नौ बजे तक पलटन बाजार में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लोडिंग वाहन 10 बजे से पहले माल पहुंचा सकते हैं, लेकिन दर्शनी गेट, तिलक रोड, भंडारी चौक अंसारी मार्ग, तहसील चौक, डिस्पेंसरी रोड से पलटन बाजार में प्रवेश नहीं मिलेगा। वे केवल राजा रोड से पीपल मंडी से दर्शनी गेट की ओर वन-वे व्यवस्था के तहत जा सकेंगे।

व्यापारियों के वाहनों को टोकन के माध्यम से ही प्रवेश मिलेगा। अन्य वाहनों का बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह धामावाला बाजार, मच्छी बाजार, पीपल मंडी आदि स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेगा। केवल पैदल यात्री ही प्रवेश कर सकेंगे।

राजपुर रोड (एक नंबर) के विक्रम ग्लोब चौक से वापस होंगे। रायपुर रोड (दो नंबर) के विक्रम सर्वे चौक से वापस होंगे। रिस्पना (तीन नंबर) के विक्रम दून चौक से वापस होंगे। पांच और आठ नंबर के विक्रम तहसील चौक तक आ सकेंगे।

राजपुर रोड जाने वाली बस का सवारी चढ़ाने और उतारने का नया प्वाइंट ऑरियंट चौक रहेगा। डोईवाला व सहस्रधारा जाने वाली बस का सवारी चढ़ाने-उतारने का नया प्वाइंट रेंजर्स ग्राउंड रहेगा।

यातायात दबाव अधिक होने पर सर्वे चौक होते हुए रायपुर से आने वाला यातायात कर्जन रोड तिराहा से म्यूनिसिपल रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। घंटाघर पर दबाव होने पर राजपुर रोड से आने वाला यातायात ओरिएंट चौक से कनक चौक की ओर और दर्शनलाल से आने वाला यातायात लैसडौन चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। धर्मपुर चौक पर यातायात दबाव की स्थिति में माता मंदिर रोड से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर डायवर्ट किया जाएगा। नेहरू कॉलोनी तिराहा से धर्मपुर जाने वाले यातायात को फव्वारा चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago

कफ सिरप विवाद पर सख्त हुई मप्र सरकार, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश

मध्य प्रदेश में हड़कंप मचा देने वाले कफ सिरप कांड में मप्र सरकार ने बड़ा…

5 months ago