देश-विदेश

तेज हवा बनी दुश्मन, फिरोजपुर में गेहूं की फसल में भीषण आग, भारी नुकसान

पंजाब :-  पंजाब के फिरोपुर जिले में अन्नदाता की मेहनत पर उस समय पानी फिर गया जब खेतों में गेहूं की फसल को आग लग गई। लगभग 340 एकड़ जमीन में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को आग लग गई। यही नहीं एक हजार के करीब नाड़ भी जलकर राख हो गई है। शनिवार तेज हवाएं चलने के कारण ज्यादा नुक्सान हुआ है। जलालाबाद में आग पर काबू पाने के लिए ट्रैक्टर खेत चलाते समय चालक आग में झुलस गया। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया है।

जीरा में करीब 100 एकड़ जमीन में खड़ी गेहूं की फसल को शार्ट सर्किट से आग लग गई। किसान गुरविंदर सिंह वासी मलसियां ने बताया कि आग ने तीन गांव (बस्ती गाये, हाजे वाली व मलसियां) के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल अपनी चपेट में ले लिया। किसान नछत्तर सिंह व कुलदीप सिंह की 20 एकड़ गेहूं, सुरजीत सिंह की 20 एकड़ में लगी गेहूं, निर्मल सिंह की 15 एकड़, मास्टर रणजीत सिंह की 20 एकड़ और चानन सिंह की 25 एकड़ जमीन में खड़ी गेहूं को आग लग गई। इसके अलावा 8 हजार मुर्गी के बच्चों में से आधे आग में झुलस गए हैं।

इसी तरह गुरु हरसहाय में 200 एकड़ जमीन में खड़ी गेहूं की फसल जलने का अनुमान है। जबकि एक हजार नाड़ भी जलने की बात कही जा रही है। आग गांव लालचियां, चप्पा अड़िकी, झावला व कोहर सिंह वाला के खेत में खड़ी गेहूं की फसल को आग लगी है। किसान अंग्रेज सिंह की आठ एकड़, नरिंदर सिंह की 25 एकड़ के अलावा अन्य किसानों की फसल को आग लगी है। इसके अलावा जलालाबाद में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जिससे कुछ ही समय में करीब 30 से 40 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान गांव तारे वाला से एक किसान ट्रैक्टर लेकर आया। किसान ने फसल का बचाव करने का प्रयास किया। लेकिन आग भयानक होने के चलते वह आग से झुलस गया। ट्रैक्टर का भी नुकसान हो गया। घटना गांव ढाणी माड़ीयांवाली की है।

सरपंच बूटा सिंह ने बताया कि उनके घर के पास ही अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लगी। इसके बाद गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। हालांकि मौके पर गांव तारेवाला से एक किसान अपना ट्रैक्टर लेकर मदद करने के लिए पहुंचा। उसने आग में ट्रैक्टर चला दिया। इससे न सिर्फ किसान झुलस गया। बल्कि उसके ट्रैक्टर का भी नुकसान हो गया। घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है। सरपंच बूटा सिंह का कहना है कि इस हादसे के दौरान पांच किसानों की करीब 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि अभी तक आग लगने के कारण पता नहीं लग पाए हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago