उत्तराखण्ड

डीएवी कॉलेज में प्रवेश शुल्क प्रक्रिया ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन करने की मांग को लेकर छात्र नेताओं का बढ़ा आंदोलन

डीएवी पीजी कॉलेज में प्रवेश शुल्क प्रक्रिया ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन करने की मांग को लेकर छात्र नेताओं का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में आज छात्र नेताओं ने मिलकर शव यात्रा निकाली।

छात्र नेता हनी सिसोदिया ने कहा कि पिछले पाँच दिनों से हम इसकी माँगा कर रहे। ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने की व्यवस्था से छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रॉस्पेक्टस के नाम पर भी घोटाला किया गया है। हनी ने बताया कि हमने कानपुर में लैटर भेजा है ताकि प्राचार्य को जल्द जल्द हटाया जाए। छात्र नेता ने इसकी जाँच की माँग भी की और कहा साथ ही जांच पूरी होने तक प्राचार्य को उनके पद से हटा दिया जाना चाहिए।

बीते दिन छात्र नेताओं ने कॉलेज का मुख्य रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया था, साथ ही प्राचार्य पर प्रॉस्पेक्टस घोटाले का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की थी। वहीं आज शव यात्रा निकालने वालों में पूर्व महासचिव नीरज चौहान, सुमित श्रीवास्तव, ऋषभ मल्होत्रा, उदित थपलियाल, अंजली चमोली, आकिब अहमद, यशवंत पंवार, हनी सिसोदिया, मनमोहन रावत, शोयेब, दिव्यांशु, अभिषेक ममगाईं आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago