उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण आई आपदा ने कई के घर उजाड़ दिए हैं, और कई जान माल का नुकसान भी हुआ हैं, वहीं आपदा के तीन दिन बाद अब भी कई लोग मलबे में दबे हैं। और कई लापता बताए जा रहे हैं, आज टिहरी और श्रीनगर से दो महिलाओं के शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किए। वहीं, एक मानव अंग भी बरामद किया गया है।
SDRF कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि टिहरी के ग्वाड़ गांव में मलबे में दबे एक ही परिवार के पांच लोगों में से एक महिला का शव मिला है। महिला की पहचान 60 वर्षीय मगनी देवी के रूप में हुई है। वहीं, लापता चार लोगों की भी जारी है। साथ ही कीर्तिनगर तहसील के गोदी कोठार में मलबे में दबी बुजुर्ग महिला बचनी देवी का शव भी एसडीआरएफ ने बरामद किया है। महिला 20 अगस्त को भारी बारिश से हुए भूस्खलन के दौरान घर के अंदर जिंदा दफन हो गई थी।
वहीं देहरादून के रायपुर में सोडा सरोली पुल के नीचे से शव का एक हाथ भी एसडीआरएफ ने बरामद किया है। इस पुल के नीचे से बह रही नदी सरखेत और ग्वाड़ से होते हुए आती है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यह अंग भी दबे हुए लोगों में से किसी एक का हो सकता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…