उत्तरकाशी:- उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के समीप निर्माणधीन जसपुर-निराकोट मोटर मार्ग पर पहाड़ी काटने के दौरान भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सिल्याण गांव के चार घरों में दरारें आ गई। बड़े-बड़े पेड़ टूटने से भवनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है।
ग्राम प्रधान जितेंद्र गुसाईं ने बताया कि सिल्याण के नजदीक लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी काट रही थी। तभी अचानक भूस्खलन हो गया, जिसमें लोनिवि के मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। गुसाईं ने बताया कि जहाँ पर भूस्खलन हुआ है। वहां पर पानी का स्रोत है। इसलिए अगर विभाग जल्द सुरक्षात्मक कार्य नहीं करता है। तो सिल्याण गांव के कई भवनों के लिए बड़ा खतरा बन जाएगा। जो कि बरसात में बड़ी आपदा का रूप ले सकता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…