मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चैंपियंस ट्रॉफी में जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों को हिमाचल आने का न्योता दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहमाननवाजी का सारा खर्च उठाने का भी ऑफर दिया है।रविवार को इस जीत के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने एक्स पर अपनी पोस्ट में चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने बधाई देते हुए कहा- ‘आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है।
हम पूरे दल को हिमाचल की शांत और सुंदर वादियों में आकर विश्राम करने के लिए आमंत्रित करते हैं। राज्य आप सभी का आतिथ्य करने के लिए गौरवान्वित महसूस करेगा।’ सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा- शानदार, जिन्दाबाद, जबरदस्त…चक दे इंडिया। उन्होंने लिखा कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर शानदार जीत अपने नाम की है। इस ऐतिहासिक जीत पर टीम के सभी खिलाड़ियों को वह बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…