उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर की रिलीज से एक दिन पहले

ऋषिकेश:-  सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर की रिलीज से एक दिन पहले उत्तराखंड पहुंचे हैं। बुधवार शाम वह इंडिगो की बेंगलुरु वाली फ्लाइट से शाम 3.50 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से रजनीकांत ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि रजनीकांत 15 अगस्त तक उत्तराखंड में ही रहेंगे। जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में धूम मचाएगी।

रजनीकांत की बृहस्पतिवार को जेलर फिल्म रिलीज हो रही है। जेलर बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसका ट्रेलर भी कुछ दिन पहले जारी हुआ है। रिलीज से पहले ही रजनीकांत के फैंस में उनकी फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। सिनेमाघर में 10 अगस्त को जेलर और 11 अगस्त को गदर दो रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। सुपरस्टार रजनीकांत मां गंगा का आशीर्वाद लेने और धार्मिक गतिविधियों के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर रजनीकांत के प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। जिसके बाद रजनीकांत अपने कुछ दोस्तों के साथ एयरपोर्ट से तीन गाड़ियों में सवार होकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago