उत्तराखण्ड

रिस्पना नदी में बाढ़ आशंकित क्षेत्रों की पहचान के लिए तेज हुआ सर्वे, दो माह में एनजीटी के निर्देशों के तहत होगी बड़ी कार्रवाई

देहरादून:-  रिस्पना नदी के किनारे वर्ष 2016 के बाद अस्तित्व में आए निर्माण को अवैध मानकर हटाने की कार्रवाई तो की गई, लेकिन इसके बावजूद सैकड़ों घर अब भी खतरे की जद में हैं।  एनजीटी के निर्देश पर रिस्पना के फ्लड प्लेन जोन निर्धारित करने को लेकर कसरत अब तेज हो गई है। सर्वे पूरा होने के बाद रिस्पना के किनारे चिह्नित फ्लड जोन का नक्शा तैयार किया जा रहा है। जिसके बाद बाढ़ आशंकित क्षेत्र में बने घरों पर लाल निशान लगाने की तैयारी है। एनजीटी ने फ्लड जोन में किए गए निर्माण को हर हाल में तोड़ने के निर्देश दिए हैं और वहां बसे परिवारों के पुनर्वास को कहा है। ऐसे में दो माह के भीतर यह बड़ी कार्रवाई हो सकती है।  बीते जुलाई में सिंचाई विभाग की टीम ने एनजीटी के निर्देश पर अगले 25 वर्ष और 100 वर्ष की संभावनाओं के आधार रिस्पना नदी के फ्लड प्लेन जोन का सर्वे किया। नदी के दोनों किनारों पर 50 से 100 मीटर तक की दूरी को अत्यधिक संवेदनशील मानते हुए सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई।  बाला सुंदरी मंदिर के बाद काठबंगला बस्ती से लेकर मोथरोवाला और दौड़वाला नौका तक रिस्पना के ऐसे स्थल चिह्नित किए गए, जहां नदी के मूल स्वरूप में अधिक बदलाव आया है और भविष्य में भीषण बाढ़ की आशंका है। इसी को ध्यान में रखकर सर्वे रिपोर्ट एनजीटी के समक्ष रख दी गई। साथ ही जिला प्रशासन को भी उपलब्ध करा दी गई।

24 जुलाई को एनजीटी में हुई सुनवाई के दौरान रिस्पना के फ्लड प्लेन जोन में स्थित निर्माण को चिह्नित कर धवस्त करने और बस्तियों के निवासियों का पुनर्वास करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। अब सिंचाई विभाग की ओर से फ्लड प्लेन जोन की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नक्शा तैयार किया जा रहा है। जिसके आधार पर फ्लड जोन में स्थित निर्माण पर लाल निशान लगाए जाएंगे। रिस्पना नदी पर बसी 27 बस्तियों में सैकड़ों घर फ्लड जोन की जद में आ रहे हैं। ऐसे में सितंबर अंत तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई की उम्मीद है। सिंचाई विभाग की रुड़की रिसर्च विंग ने रिस्पना नदी के दोनों किनारों पर फ्लड जोन का सर्वे कर 50-100 मीटर पर निशान लगाए हैं। टीम ने शिखर फाल से लेकर मोथरोवाला दूधली रोड तक फ्लड जोन चिह्नित किए। नदी में करीब 26 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में आगामी 25 वर्ष और 100 वर्ष तक बाढ़ की संभावना को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई। नदी के किनारों पर ऐसे सैकड़ों प्वाइंट बनाए गए हैं, जिन पर बाढ़ का खतरा है।  बिंदाल नदी का भी मालसी से लेकर डकोटा तक फ्लड जोन निर्धारण किया गया। दोनों नदी के किनारे बड़ी संख्या में फ्लड जोन में अतिक्रमण कर निर्माण किया गया है। वर्षा के दौरान बड़ी आपदा के खतरे को देखते हुए अतिक्रमण हटाकर संबंधितों को पुनर्वास किया जाएगा।

कंडोली, चीड़ोंवाली खाला, मोहिनी रोड पुल, बलवीर रोड पुल, चूना भट्ठा, अधोईवाला, दीपनगर, रामनगर, ऋषिनगर, वाणी विहार, भगत सिंह कालोनी आदि क्षेत्रों में भविष्य में भीषण बाढ़ का खतरा सर्वाधिक है। शिखर फाल से शुरू होकर दूधली तक जा रही रिस्पना नदी में कुल 27 बस्तियां हैं, जिनमें से कुछ बस्तियों में बेतहाशा अतिक्रमण के कारण नदी की चौड़ाई काफी घट गई है।

रिस्पना नदी के फ्लड प्लेन जोन का सर्वे जुलाई में पूर्ण हो चुका है। जिसमें नदी के दोनों किनारों पर अगले कई वर्षों तक की संभावनाओं को देखते हुए बाढ़ क्षेत्र निर्धारित किया गया। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भी सौंप दी गई है। अब फ्लड प्लेन जोन का नक्शा तैयार किया जा रहा है। जिसके बाद जोन के अंतर्गत आने वाले निर्माण या अन्य भूमि को चिह्नित कर अग्रिम कार्रवाई की जा सकेगी।

                                                                                      –राजेश लांबा, अधिशासी अधिकारी, नगर, सिंचाई विभाग

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago