दो साल से एसडीआरएफ में तैनात 62 पीआरडी जवानों के वेतन भुगतान व पुनः तैनाती का मुद्दा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दरबार पहुंच गया , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बीती शाम को मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मुलाकात कर पीआरडी जवानों के तीन महीने के रुके हुए वेतन व उनको वेतन मांगे जाने पर हटाये जाने के प्रकरण पर मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सौंपा। धस्माना ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि 62 पीआरडी जवानों को दो वर्ष पूर्व कोविड काल में एसडीआरएफ की मांग पर युवा कल्याण विभाग द्वारा भेजा गया था। तीनों कोविड लहरों में इन जवानों ने एसडीआरएफ के निर्देशों पर कोविड ड्यूटी की।
कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि अप्रैल 2022 से जुलाई 2022 तक इन जवानों को वेतन भुगतान नहीं किया गया और जब ये वेतन की मांग को लेकर उनके पास आये और उन्होंने अधिकारियों से इनके वेतन के बारे में वार्ता की तो बजाय इनके वेतन का भुगतान करने के इनका वेतन भुगतान किए बिना इनको वापस युवा कल्याण भेज दिया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर इनको वेतन भी दिलवाएँगे और इनको तैनाती भी मिलेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…