उत्तराखंड:- हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर कांग्रेस जल्द ही प्रत्याशी घोषित करेगी। पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी दिल्ली में है। बृहस्पतिवार को माहरा ने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर चुनाव रणनीति को लेकर फीडबैक दिया।
भाजपा ने पांचों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। जबकि कांग्रेस हरिद्वार और नैनीताल सीट में प्रत्याशियों के चयन में उलझी हुई है। हरिद्वार से पूर्व सीएम हरीश रावत अपने पुत्र वीरेंद्र रावत के टिकट देने की पैरवी कर रहे हैं। जबकि प्रदेश कांग्रेस माहरा ने भी इस सीट दावेदार माने जा रहे हैं। नैनीताल सीट से विधायक भुवन कापड़ी, प्रकाश जोशी, महेंद्र पाल और रंजीत रावत के नाम की चर्चा है।
दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा से पहले बृहस्पतिवार को माहरा दिल्ली पहुंचे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल समेत कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। वहीं, हरीश रावत भी दिल्ली में डटे हुए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…