राष्ट्रीय

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर आया, आयुष्मान खुराना ने किया स्वागत

फिल्म ‘तू या मैं’ के निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का आधिकारिक टीजर जारी किया है। इस फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव नजर आएं, जो फैंस को बेहद पसंद आया। वहीं अब टीजर को लेकर बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ”मैं पहले से ही इसका फैन हो गया हूं। पूरी टीम को शुभकामनाएं।” शनाया कपूर और आदर्श गौरव की नई सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस फिल्म का निर्देशन बेजॉय नांबियार ने किया है। यह फिल्म वैलेंटाइन डे 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्माता आनंद एल राय हैं। इसके अलावा शनाया ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग पूरी की है। इसमें वो ‘12वीं फेल’ एक्टर विक्रांत मेसी के साथ नजर आएंगी। वहीं आदर्श गौरव हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ में नजर आए थे।

फिल्म थामा की बात करें तो इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना के अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। ‘थामा’ को मैडॉक फिल्म्स बना रही है और यह दिवाली 2025 में सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा, आयुष्मान कथित तौर पर सारा अली खान के साथ एक एक्शन ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के तहत निर्मित किया जाएगा। इस फिल्म को आकाश कौशिक निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म 2025 के आखिर तक रिलीज होगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago