हरदोई;- हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा रोशनपुर के पास बिल्हौर-कटरा स्टेट हाईवे पर हुआ है। यहां एक डीसीएम के अचानक सामने आने से टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया है। मिली जानकारी के अनुसार, रोशनपुर गांव के पास सामने से आ रहे डीसीएम के कारण टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेम्पो में सवार लोगों में से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया।
घटना में टेम्पो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। मृतकों में पांच महिलाएं, दो बच्चियां, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम भेजा गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस अफसर घटनास्थल के लिए जिला मुख्यालय से रवाना हो गए हैं। वहीं, घटना के बाद से डीसीएम का चालक व हेल्पर मौके से फरार हो गए। पुलिस मृतकों की पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है। बिलग्राम क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं और घायलो के समुचित उपचार की व्यवस्था करवाने के लिए कहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…