देश-विदेश

पहलगाम हमले के बाद बढ़ी तनातनी, पाकिस्तान के शीर्ष नेता भारत को ‘मुंहतोड़ जवाब’ देने पर सहमत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत से घबराया पाकिस्तान लगातार गिड़गिड़ा रहा है और पलटवार की गीदड़भभकी दे रहा है। इस बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। इस दौरान कहा गया कि उनका मुल्क किसी भी आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब देगा। हालांकि, पाकिस्तान की खस्ताहाल हालत को देखकर दुनियाभर में उसकी किरकिरी हो रही है।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की ओर से 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे। इसके बाद ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। शरीफ ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से भी बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने आतंकी हमले की पारदर्शी जांच का अपना पुराना राग अलापा। शरीफ अमेरिका के सामने भी इस मुद्दे को लेकर गिड़गिड़ा चुके हैं।

हमले के एक दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक कार्रवाइयों का एलान किया था। इसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी बॉर्डर बंद करना और राजनयिक संबंधों को कम करना शामिल है। बुधवार को भारत ने पाकिस्तानी एयरलाइनों की ओर से संचालित उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र भी बंद कर दिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मई महीने के लिए परिषद के अध्यक्ष राजदूत इवेंजेलोस सेकेरिस ने गुरुवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद इस मामले पर विचार करेगी। अगर अनुरोध किया जाता है तो स्थिति पर चर्चा की जा सकती है। परिषद ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए एक प्रेस बयान जारी किया था और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान किया था।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago