बिहार:- बेगूसराय के लरुआरा में पंचायत सरकार भवन निर्माण के क्रम में बिहार सरकार की सत्ताधारी दल जदयू विधायक के सामने ही बिहार सरकार के अधिकारी पर हमला हो गया। हालांकि अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पर, सियासी गलियारे में इस घटना की चर्चा जोरों पर है। इतना ही जिस पंचायत में भवन निर्माण को लेकर वाद विवाद पैदा हुआ उस पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भी जदयू के प्रदेश महासचिव हैं। दरअसल, सदर प्रखंड के लडवारा पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर कई महीनो से प्रक्रिया चल रही है। लेकिन, लरुआरा पंचायत के ही एक दबंग परिवार द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। निर्माण कार्य भी नहीं होने दिया जा रहा था। इसके बाद बीते दिनों जिला प्रशासन और सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेकर उक्त निर्माण के लिए तैयारी की गई थी। प्रशासनिक आदेश भी निकल गए थे पर जिस गांव में पंचायत सरकार भवन का निर्माण होना था वहां पर अल्पसंख्यकों की आबादी अत्यधिक है। बताया जा रहा है कि स्थानीय अल्पसंख्यक दबंग परिवार के द्वारा लोगों की भीड़ जुटाकर प्रशासनिक आदेश की भी धज्जियां उड़ाई गई। इतना ही नहीं इस दौरान एसडीएम पर हमले और सरकारी मोबाइल तोड़ देने की भी घटना हुई। अब जिला प्रशासन और इस मामले मसले को लेकर गंभीरता बरत रही है।
बताया जा रहा है कि बीते दिनों पंचायत सरकार भवन निर्माण के विरोध को देखते हुए एसपी और सदर एसडीएम के आदेश पर दंडाधिकारी की नियुक्ति हुई थी। तय समय में निर्माण कार्य पूरा कराने का भी निर्देश था। लेकिन, कुछ ग्रामीणों के विरोध के कारण काम शुरू नहीं हो पाया था। इसी को लेकर 23 अप्रैल को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक बुलाई गई। इसमें यह तय हुआ था कि सरकार द्वारा निर्धारित स्थल पर ही भवन बनेगा। बैठक के बाद भी कुछ असामाजिक तत्वों ने ठेकेदार को काम करने से रोक दिया और हंगामा शुरू कर दिया। सदर एसडीएम ने जब समझाने की कोशिश की तो आरिफ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उक्त सरकारी कार्य में बाधा डाला और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने आरिफ को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
मामले में सिंघौल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सम्बंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि पंचायत भवन निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर मटिहानी के विधायक राजकुमार सिंह, स्थानीय मुखिया और एसडीओ बैठक करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने हंगामा किया गया। देखते ही देखते आरिफ और उसके समर्थकों ने हमला कर दिया। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने फौरन उसे हिरासत में ले लिया। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…