उत्तराखण्ड

सुरक्षा बलों के हाथों कश्मीर में मारे गए आतंकी, देहरादून से जुड़े है तार

 कश्मीर में आतंकी बनने गए छात्र के तार देहरादून से जुड़े हैं। सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया आतंकी दून के एक शिक्षण संस्थान से होटल मैनेजमेंट कर रहा था। इस पर दून पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है।

कश्मीर में आतंकवादी बनने गया युवक इदरीश अहमद सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया। इदरीश कश्मीरी मूल का था, लेकिन देहरादून में एक निजी शिक्षण संस्थान से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। यह जानकारी मिलने के बाद अब दून पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं। छात्र के साथ ही पुलिस शक्षण संस्थान का पता लगाने में जुट गई है। छात्र के अन्य साथियों के यहां होने की भी आशंका जताई जा रही है।

 

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को दो दिन पूर्व मार गिराया था। इनमें से एक इदरीश अहमद डार भी था, जो बीते छह अप्रैल को ही कश्मीर जाकर आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। सुरक्षाबलों से मिली जानकारी के अनुसार, इदरीश देहरादून के एक शिक्षण संस्थान से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर कश्मीर लौटा था। सूत्रों के अनुसार अब दून पुलिस ने भी संस्थान का पता लगाने के लिए दो टीम लगाई हैं। साथ ही दून में रह रहे कश्मीरी छात्रों से भी संपर्क किया जा रहा है।

हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों के अनुसार देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित निजी शिक्षण संस्थानों में कई कश्मीरी छात्र पढ़ रहे हैं । संभवत: इदरीश भी यहीं किसी संस्थान का छात्र रहा हो। इस मामले में पुलिस अधिक जानकारी जुटाने में जुटी है।

वर्ष 2020 में देहरादून के निजी विश्वविद्यालय में पढ़ रहे कश्मीर के तीन छात्रों पर कार्रवाई भी की गई थी। इन छात्रों ने सेना के विरोध में आपत्तिजनक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर अपलोड की थी। जिस पर उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। साथ ही सुरक्षाबलों ने भी इन छात्रों से पूछताछ की थी। इससे पहले अक्टूबर 2018 में शोएब अहमद लोन नाम का बीएससी आइटी का छात्र हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हुआ था। वह देहरादून के एक निजी संस्थान से पढ़ाई कर रहा था। वह पाकिस्तान को अपना देश बताता था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago