उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य की सबसे बड़ी खबर, मूल निवास भू कानून पर आगे बढ़ी सरकार

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आज मूल निवास और भू कानून के मामले में और आगे बढ़त बनाते हुए कई बड़े फैसले लेने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। राज्य में ऐसे लोग जिन्होंने निकाय क्षेत्र के बाहर 250 वर्ग मीटर से अधिक जमीन अपने परिजनों के नाम ली है, ऐसी जमीनों का राज्य सरकार सर्वे कराकर राज्य सरकार में निहित करावेगी। कानूनी रूप से परिवार में एक व्यक्ति ही ढाई सौ वर्ग मीटर जमीन खरीद सकता है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूसरा बड़ा ऐलान करते हुए साफ कर दिया है।  राज्य में ऐसे बड़े भूखंड जिनको आवेदकों ने अलग-अलग प्रयोजन के नाम पर लिया था, लेकिन उनका इस्तेमाल गलत किया जा रहा है या ली गई अनुमतियों से इतर किया जा रहा है।

ऐसे भूखंड व निर्माण भी राज्य सरकार राज्य में निहित करेगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है, आगामी बजट सत्र में राज्य सरकार भू कानून के मामले पर और भी बड़े फैसले लेने जा रही है। इसके लिए गठित एक्सपर्ट कमेटी अपनी रिपोर्ट जल्द ही सरकार को प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निवेशकों को यह भी भरोसा दिलाया है, कि ऐसे निवेशक जो राज्य में साफ मानसा के साथ होटल रिसोर्ट मेडिकल या शिक्षा के क्षेत्र में जमीन खरीदना या निर्माण करना चाहते हैं।

उन्हें बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है नियमों का पालन करके वह जमीन ले सकते हैं, और राज्य सरकार निवेशकों के लिए हर संभव प्रयास भी कर रही है सीएम ने यह भी कहा है। पूर्व में जमीन खरीदने बिक्री करने के कानून में हुए संशोधन में भी अब बदलाव का समय है क्योंकि कई मामले इनके उल्लंघन के सामने आ रहे है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago