चमोली:– उत्तराखंड के नीती घाटी में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी हाईवे के कैलाशपुर में गिर्थी नदी पर सीमा सड़क संगठन ने बैली ब्रिज तैयार कर दिया है। साथ ही बीती शाम को ब्रिज से वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई।
बीते 16 अप्रैल को निर्माण सामग्री से भरे ट्रक के गुजरने से यहां बना ब्रिज टूट गया था। सामरिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मलारी हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जारी रखने के लिए बीआरओ ने गिर्थी नदी पर मिट्टी और पत्थरों का भरान कर वाहनों की आवाजाही करवाई लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ जाने से दिक्कतें हो रही थीं।
डेढ़ माह बाद ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया। शुक्रवार को शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर प्रसन्ना जोशी ने ब्रिज का उद्घाटन कर यहां सेना, आईटीबीपी के साथ क्षेत्रीय ग्रामीणों की आवाजाही शुरू कराई। उन्होंने बताया कि बीआरओ के जोशीमठ क्षेत्र में 24 अन्य पुलों का कार्य प्रगति पर है, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन सहित बीआरओ के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…