चमोली:- चमोली जिले के मलारी हाईवे के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान से बीआरओ का 52 फीट लंबा पुल टूट गया। पुल टूटने से सीमावर्ती इलाकों में आवागमन बंद हो गया है। भाप कुंड के समीप पनघटी नाले के ऊपर बना बीआरओ का 52 फीट लंबा पुल गिरने से आवाजाही की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मौके पर पहुंचकर वैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
चमोली में ही पांच मार्च को चट्टान टूटने से गोविंदघाट में बना मोटर पुल ध्वस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया था। इसके साथ ही पुलना गांव, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। वहीं मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
गोविंदघाट के सामने पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान टूटकर सीधे अलकनंदा नदी पर बने सस्पेंशन ब्रिज (केबल के सपोर्ट पर बना पुल) पर गिर गई। एक झटके में पुल पत्थरों के साथ अलकनंदा नदी में गिर गया। पुल का पुलना की तरफ का हिस्सा नदी में गिर गया जबकि गोविंदघाट की तरफ का हिस्सा तिरछा होकर लटक गया। वहीं मलबे में एक व्यक्ति भी दब गया। घटना के बाद तहसील प्रशासन, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और लोनिवि की टीमें मौके पर पहुंची।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…