उत्तराखण्ड

लैंसडौन घूमने आए बिजनौर के पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खोह नदी में गिरी

कोटद्वार:-  उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं दुगड्डा की ओर से कोटद्वार आ रही एक कार मंगलवार देर रात सड़क पर कीचड़ होने के कारण अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद से चार लोग लापता थे जबकि एक व्यक्ति कार से छिटक गया और घायल हो गया था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गई है। एसडीआरएफ की टीम ने देर रात तक सर्च अभियान चलाकर इशरार पुत्र सुके निवासी ग्राम बनेड़ा बिजनौर, उत्तर प्रदेश का शव एसीआरएफ ने बरामद किया है। वहीं, एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला है। जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं।

नायब तहसीलदार श्रीधर नौटियाल ने बताया कि यूपी के बिजनौर जिले के भनेड़ा और मेननशादाद गांव के पांच लोग एक कार में सवार होकर लैंसडौन घूमने आए थे। देर रात वे दुगड्डा से कोटद्वार लौट रहे थे कि सिद्धबली मंदिर और लालपुल के बीच सड़क पर कीचड़ होने के कारण उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी। हादसे में बसी कीरतपुर बिजनौर निवासी गुलशेर (31) कार से छिटक गया।

वह घायल अवस्था में किसी तरह सड़क तक पहुंचा और दूसरे वाहनों को रोककर घटना की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ को लेकर मौके पर पहुंचे। घायल गुलशेर ने बताया कि कार भनेड़ा निवासी इसरार चला रहा था। कार में इसरार के अलावा साहिल व शाहबुद्दीन निवासी ग्राम मेननशादाद व बसीम निवासी भनेड़ा मौजूद थे। टीम ने मुशर्रफ पुत्र राजवअली निवासी मेनन सादात थाना कीरतपुर बिजनौर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।  हादसे में सीम पुत्र यामीन निवासी ग्राम बसेड़ा थाना किरतपुर जनपद बिजनौर और  शहाबुद्दीन निवासी मेमन बनेड़ा बिजनौर, उत्तर प्रदेश अभी भी लापता चल रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago