नैनीताल:- रविवार देर रात नैनीताल में भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ। हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रही एक कार जड़मिला के पास अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे शिप्रा नदी में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त कार (UK 04 M 1313) में एक ही व्यक्ति सवार था जो कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा था, उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
आज सुबह आस पास के लोगों ने कार नदी गिरने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार से बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि युवक के पास से डीएल मिला था। जिससे उसकी पहचान कमल कुमार वर्मा पुत्र वीएल वर्मा निवासी खजांची मोहल्ला अल्मोड़ा की हादसे के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…