उत्तराखंड: उत्तराखंड में बीते दिन से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है, देहरादून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश जारी है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों पर बारिश के साथ बर्फबारी हुई। राजधानी देहरादून में बीते दिन से तेज बारिश हो रही है वहीं सुबह की शुरूआत भी बारिश की बूंदों के साथ हुई है, जिससे गर्म मौसम से राहत मिली है, तापमान घटने के साथ साथ ठंड भी बढ़ने लगी है। जहां आम लोगों को बारिश से राहत मिली तो श्री केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक वाले इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड के अन्य इलाकों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…