उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी जोशीमठ भू धंसाव की रिपोर्ट, केंद्रीय गृहमंत्री से भी की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अलग-अलग मुलाकात में जोशीमठ भू-धंसाव की रिपोर्ट सौंपी। सीएम ने बाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और उन्हें जोशीमठ चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। दोनों केंद्रीय नेताओं ने सीएम व प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश दिए कि सरकार और संगठन प्रभावितों के साथ पूरी क्षमता के साथ खड़े रहे ताकि उनमें असुरक्षा का वातावरण न बने। मुख्यमंत्री ने नड्डा और शाह को अलग-अलग मुलाकातों में प्रदेश सरकार के स्तर पर जोशीमठ में कराए जा रहे कार्यों और फैसलों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के रूप में आपके कुशल नेतृत्व में पार्टी ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। निश्चिततौर पर पुन: आपके बहुमूल्य मार्गदर्शन में पार्टी आगामी चुनावों में नई बुलंदियों को छुएगी।

उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने से लेकर उनके लिए अंतरिम राहत राशि का प्रावधान किया गया है। केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से भूगर्भीय व अन्य अध्ययन कराए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से दिए जा रहे सहयोग के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जोशीमठ भू-धंसाव के संबंध में रिपोर्ट सौंपी। भट्ट के मुताबिक, उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि संगठन एक टीम को तत्काल जोशीमठ भेजा।

उन्होंने खुद वहां कैंप किया और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वहां मोर्चा संभाला। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने से लेकर राहत कार्यों तक में पार्टी कार्यकर्ता जुटे हैं। संगठन सरकार के सहयोग से विस्थापन एवं पुनर्वास के कार्यों में जुटा है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों में भरोसा कायम कर रहे हैं ताकि भय का वातावरण खत्म हो, जोशीमठ के पर्यटन एवं धार्मिक महत्व को कोई नुकसान पहुंचे और इससे जुड़ा कारोबार प्रभावित न हो। रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय नेतृत्व जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उन पर संगठन कार्रवाई करेगा।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago