उत्तराखण्ड

‘सामूहिक वन्देमातरम् गायन” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन देहरादून स्थित गांधी पार्क में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ‘सामूहिक वन्देमातरम् गायन कार्यक्रम’ में कहा कि नए भारत के निर्माण में हमें संविधान में उल्लिखित न्याय, स्वतंत्रता, समानता तथा भाईचारे के आदर्शों के प्रति संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से हमारी नई पीढ़ी एवं युवा साथियों को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित होने का अवसर मिलता है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई पहचान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत इस वर्ष #G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। जी-20 की दो महत्वपूर्ण बैठकें उत्तराखण्ड में भी प्रस्तावित हैं, इन बैठकों से उत्तराखण्ड राज्य की संस्कृति, उत्पादों को वैश्विक मंच में नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष भी घोषित किया है। इससे हमारे मोटे अनाजों को तेजी से बढ़ावा मिलेगा।  उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा इसके लिये मंडुआ की MSP ₹3578 प्रति कुंतल भी घोषित की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार जोशीमठ के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

हम संकल्प लेते हैं कि जोशीमठ को बचाने हेतु हर संभव मदद करेंगे। प्रधानमंत्री भी जोशीमठ की स्थिति पर लगातार जानकारियाँ ले रहे हैं। राज्य सरकार जोशीमठ के लोगों का पुनर्वास कराएगी। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago