उत्तराखण्ड

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री ने जगदम्बा नगर स्थित रोड का किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सर्किट हाउस पहुँचकर हल्द्वानी के जगदम्बा नगर स्थित रोड का औचक निरीक्षण किया व नगर निगम को सड़क के शीघ्र टेंडर कर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता व समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने सड़क व नहर कवरिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण

सड़क में नगर निगम द्वारा सीवर लाइन डाली जा चुकी है व सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है जिस हेतु शासन से धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है। विदित है कि पेयजल निगम ने महापौर से अनुरोध किया था कि सड़क का निर्माण नगरनिगम द्वारा कराया जाए। इस क्रम में मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नगरनिगम द्वारा टेंडर दस्तावेज तैयार किये जा चुके है व 01 नवम्बर, 2022 को टेंडर प्रकाशित कर दिये जायेंगे जिससे जल्द ही अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

सीएम ने व्यक्त की नाराजगी

इसके पश्चात मुख्यमंत्री धामी ने सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन एसबीआई से नवाबी रॉड तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण किया। नहर कवरिंग कार्य मे सिंचाई विभाग द्वारा काफी विलम्ब किया गया है जिस पर सीएम द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है तथा शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए गए है। विदित है कि नहर कवरिंग कर सड़क को चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago