उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने देहरादून के शमशेरगढ़ से कमलेश नौडियाल की खोजबीन में तेजी लाने की मांग को लेकर बालावाला चौकी प्रभारी केपी गौड़ से मुलाकात की। इसके साथ ही गुमशुदा छात्र के घर जाकर उसके परिजनों से मिलकर तमाम तथ्यों की पड़ताल की। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने परिजनों के हवाले से बताया कि छात्र ट्यूशन के नाम पर घर से निकला था लेकिन फिर घर नही पहुंचा।
उसके पास सफेद कलर की रेंजर साइकिल है। यह घटना 27 अक्टूबर की शाम लगभग 4:30 बजे की है। कमलेश को अंतिम बार नेपाली फार्म तिराहे के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया लेकिन उसके बाद वह ऋषिकेश गया या फिर हरिद्वार की तरफ निकल गया इसका कुछ पता नहीं चल पाया।
कमलेश के परिजन लगातार खोजबीन में लगे हुए हैं। चौकी प्रभारी बालावाला केपी गौड़ ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल लगातार खोजबीन में लगे हैं तथा कॉल डिटेल के रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं। पुलिस ने सभी थानों में गुमशुदगी के बारे में सूचना दे दी है। अनहोनी की आशंका मे कमलेश की मां का तब से लगातार स्वास्थ्य खराब चल रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…