देेहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हो रही वर्षा के मद्देनजर आज देर सायं सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन केंद्र पहुँच वर्षा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को सभी जिलाधिकारियों से समन्वय बनाने के साथ ही जिलाधिकारियों को उनकी जरूरत के आधार पर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपदों में सड़कों की आवश्यक मरम्मत में भी तेजी लाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर की जानी होगी। इस संबंध में उन्होंने स्वयं भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भी पूरे सहयोग का आश्वासन दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वर्षा के कारण किसानों को हुए नुकसान के आंकलन के निर्देश कृषि विभाग को दिये हैं। किसानों की जो भी मदद की जरुरत होगी वह की जायेगी। मुख्यमंत्री ने जोशीमठ सहित अन्य क्षेत्रों में वर्षा के दृष्टिगत निरंतर समीक्षा कर अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य को आपदाओं का सामना करने के लिए विशेष तैयारी की आवश्यकता है। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा, अपर सचिव आपदा प्रबंधन सविन बंसल, रिद्विम अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…