मुख्यमंत्री ने कहा चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की न हो कठिनाई

देेहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हो रही वर्षा के मद्देनजर आज देर सायं सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन केंद्र पहुँच वर्षा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को सभी जिलाधिकारियों से समन्वय बनाने के साथ ही जिलाधिकारियों को उनकी जरूरत के आधार पर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपदों में सड़कों की आवश्यक मरम्मत में भी तेजी लाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर की जानी होगी। इस संबंध में उन्होंने स्वयं भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भी पूरे सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वर्षा के कारण किसानों को हुए नुकसान के आंकलन के निर्देश कृषि विभाग को दिये हैं। किसानों की जो भी मदद की जरुरत होगी वह की जायेगी। मुख्यमंत्री ने जोशीमठ सहित अन्य क्षेत्रों में वर्षा के दृष्टिगत निरंतर समीक्षा कर अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य को आपदाओं का सामना करने के लिए विशेष तैयारी की आवश्यकता है। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा, अपर सचिव आपदा प्रबंधन सविन बंसल, रिद्विम अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours