श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को शीतकाल के शाम दो बजकर 56 मिनट पर बंद होंगे। 21 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू होंगी। वहीं द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर के कपाट 18 नवंबर को बन्द किए जाएंगे। विजयदशमी के अवसर पर ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ मे पंचांग गणना के अनुसार तिथि निश्चित की गई।
विजयदशमी के शुभ अवसर पर मंदिर प्रंगाण में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पंचांग गणना के आधार पर भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन कपाट बंद करने की तिथि निकाली गई। पांच नवंबर 2025 को देवरा प्रस्थान किया जाएगा। इसके बाद छह नवंबर 2025 को बाबा के कपाट सभी श्रद्धालुओं को आगामी छः माह के लिए बंद किए जाएंगे।
डोली उसी दिन छह नवंबर को डोली चोपता नागक स्थान में रात्रि विश्राम करेंगे और सात नवंबर को भनकुन पहुंचेगी। और आठ नवंबर को बाबा की डोली तुंगनाथ मंदिर मक्कू में प्रवेश करेगी। बाबा के आगमन पर तुंगनाथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…