उत्तराखण्ड

12 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, 25 अप्रैल को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा

ऋषिकेश:- श्रीबदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 25 अप्रैल की देर शाम नरेंद्र नगर राज दरबार से ऋषिकेश पहुंचेगी। यात्रा 11 मई की शाम कई पड़ावों से होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। 12 मई को धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। 25 अप्रैल को राजमहल नरेंद्र नगर में परंपरानुसार डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति में महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह और सुहागिन महिलाएं भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए तिलों से तेल पिरोकर चांदी के कलश में रखेंगे। पूजा-अर्चना के बाद राजमहल में तेल का कलश गाडू घड़ा डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारियों को सौंपा जाएगा।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारीगण गाडू घड़ा-तेल कलश को लेकर राजमहल नरेंद्र नगर से 25 अप्रैल देर शाम श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित चेला चेतराम धर्मशाला में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगे। 26 अप्रैल सुबह से दोपहर तक गाडू घड़ा तेल कलश मंदिर समिति की ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित धर्मशाला में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रहेगा। कलश यात्रा में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, हरीश डिमरी, सुरेश डिमरी, सुभाष डिमरी, पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी, सचिव भगवती डिमरी, ज्योतिष डिमरी, संजय डिमरी, विपुल डिमरी सहित डिमरी पंचायत के सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago