देहरादून: राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के लिए तमाम महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इन सबके बीच एक अहम घोषणा उत्तराखंड के लोक पर्वों को लेकर भी उनके द्वारा की गई।
मुख्यमंत्री धामी पहाड़ और पहाड़ की संस्कृति से जुड़े हुए है, वहीं धामी सरकार यहां कि संस्कृति में रचे बसे लोकपर्वों को लेकर नए विजन के साथ काम कर रही हैं। बीते साल मुख्यमंत्री धामी ने ईगास बग्वाल के अवसर पर न केवल सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया बल्कि इसका असर पूरे प्रदेश में पहली बार दिखा, लोक पर्व को गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।
फूलदेई त्योहार को लेकर अभी हाल में इसी तरह का माहौल देखने को मिला। गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के बीच आए इस पर्व को मुख्यमंत्री धामी ने गैरसैंण में सरकारी आवास पर बच्चों की मौजूदगी में खूब धूमधाम से मनाया।
भराड़ीसैण इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भी फूलदेई को लेकर उन्होंने बच्चों की जमकर तारीफ की। सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर सीएम धामी ने लोक पर्वों के लिए समेकित नीति लाने की बात कहकर दर्शा दिया है कि राज्य की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। साथ ही उत्तराखंड एक बार पहले की तरह अपनी संस्कृति से जुड़ेगी व हर्षोल्लास के साथ मनाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…