सहसपुर:- आज खाद्य मंत्री रेखा आर्य सहसपुर पहुंची जहाँ उन्होंने राजकीय अन्न भंडार क्रय केंद्र और बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय मंत्री ने किसानों को धान खरीद में आ रही दिक्कतों को सुना, साथ ही किसान भाइयों के साथ फोन पर वार्ता कर उन्हें समय पर मिल रहे भुगतान के बारे में जानकारी ली। इस दौरान किसान भाइयों द्वारा उन्हें बताया गया कि उन्हें धान खरीद का भुगतान समय पर प्राप्त हो रहा है। साथ ही खाद्य मंत्री ने क्रय केंद्र में विभागीय अधिकारियों से किसानों को मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उन्हें यह जानकर बड़ी ख़ुशी हुई कि हमारे किसान भाइयों को उनके धान खरीद का भुगतान समय पर प्राप्त हो रहा है और वह सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा ही हमारी सरकार किसान भाइयों के साथ खड़ी है और सरकार किसानों के हितों के लिए हर समय तैयार है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही
खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज सरकार डिजिटल कृषि मिशन पर काम कर रही है, ताकि किसान सीधे सरकार तक पहुंच सकें और सरकार सभी किसानों तक पहुंच सके। देश के छोटे किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि खेती-किसानी की चुनौतियों को कम किया जा सके और किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सके।
इस अवसर पर आरएफसी बी.एल.राणा, डिप्टी आरओ अनु जयकर, मोनिका अरोरा मार्केटिंग इंस्पेक्टर, किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव संजीव शर्मा, किसान भाई फुरकान, मीर हसन सहित विभागीय अधिकारी एवं किसान भाई उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…