हरिद्वार :- हरकी पैड़ी के पास मालवीय घाट पर रील बनाने वाली दोनों युवतियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। युवतियों की बनाई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसमें श्री गंगा सभा से लेकर श्रद्धालुओं ने आपत्ति दर्ज कराई थी। एसपी सिटी ने कहा कि तीर्थ की मर्यादा का ध्यान रखते हुए इस तरह के वीडियो कोई भी श्रद्धालु न बनाए।
तीन दिन पहले रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें दो युवतियां मालवीय घाट के पास फिल्मी गीत पर डांस करती नजर आ रही हैं। श्री गंगा सभा के कड़ी आपत्ति जताने पर मामला गरमा गया। पूर्व में भी इस तरह की कई वीडियो वायरल हुई हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…