उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की रात थार गाड़ी के चालक ने चाऊमीन के ठेले पर टक्कर मार दी। हादसे में दुकानदार सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना घिरोर थाना क्षेत्र के नाहिली चौराहे की है। यहां थार गाड़ी चालक ने सड़क किनारे खड़े चाऊमीन के ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में ठेला संचालक प्रमोद कुमार निवासी नगला किसी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी रीड़ की हड्डी भी टूट गई। साथ ही पास में खड़ी दिव्यांशी, गुनगुन, तनु, करिश्मा के साथ गुलाम वारिस गंभीर रूप से घायल हो गए।
गाड़ी संचालक टक्कर मारकर गाड़ी को बैक करते हुए शिकोहाबाद की तरफ भाग गया। लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो उसने उन पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिली तो परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी गोधना ले गए। चाऊमीन विक्रेता की गंभीर हालत देख परिजन सैफई ले गए। वही दिव्यांशु, तनु करिश्मा की गंभीर हालत बनी हुई है। आरोपी थार गाड़ी सवार नशे में होना बताए जा रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…