उत्तराखण्ड

नेता प्रतिपक्ष ने कहा आम बजट मध्यम वर्ग को शहद में लिपटी कडवी गोलियों के अतिरिक्त कुछ नहीं

देहरादून:-  उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आम बजट 2023 पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आम बजट से गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ना तय है। एक बयान जारी कर यशपाल आर्य ने कहा है कि शिक्षा बजट घटाकर 2.64 % से 2.5 % करना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही स्वास्थ्य बजट घटाकर 2.2 % से 1.98 % करना हानिकारक सिद्ध होगा।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बजट पर बिंदुवार कहा है कि 1.बढती बेरोजगारी, 2. किसानों की दुर्दशा, 3. गगनचुंबी मंहगाई, और 4. छोटे मझोले उद्योगों के अस्तित्व पर संकट , इन सबके लिए बजट में कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा है कि कृषि, पब्लिक हेल्थ, शिक्षा, मनरेगा, फ़ूड सिक्यूरिटी व सामाजिक सरोकारों, जन कल्याण के बजट आवंटन पिछले वर्ष की तुलना में कम किए गए! जोकि किसान-मजदूर, गरीबों, पिछड़ों, दलितों आदिवासियों के लिए खतरे की घंटी।

यशपाल आर्य ने कहा है कि आम बजट मध्यम वर्ग को शहद में लिपटी कडवी गोलियों के अतिरिक्त कुछ नहीं,आयकर सुधार उस नयी व्यवस्था में जिसमें छूट देने के प्रावधान नहीं है। आर्य ने कहा है कि अमृत काल में उद्योगपतियों को ओर रियायतें लेकिन असंगठित क्षेत्र की उपेक्षा जारी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago