देहरादून: मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर दिए जाने वाले दायित्वों की सूची आज फाइनल हो सकती है। प्रदेश संगठन की बैठक के सिलसिले देहरादून आ रहे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सूची पर मंथन करेंगे और इसके बाद अगले कुछ दिन में सरकार के स्तर पर दायित्वों की घोषणा हो सकती है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर मंत्रिपरिषद विभाग ने विभिन्न विभागों के निगमों, बोर्डों, समितियों और आयोगों में खाली अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के पदों का विवरण तैयार कर लिया है। उधर, संगठन के स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष ने भी उन वरिष्ठ और सक्रिय पदाधिकारियों के नामों की सूची तैयार कर ली है जिन्हें दायित्व दिए जा सकते हैं। इनमें ज्यादातर लोग 50 वर्ष से ऊपर की आयु के हैं।दायित्वों के लिए पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री कार्यालय की परिक्रमा तेज कर दी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…