उत्तराखण्ड

महापौर ने की घोषणा जल्द भंडारी बाग पार्क में चीफ डिफेंस सर्विसेज स्व. बिपिन रावत की मूर्ति की जाएगी स्थापित

महापौर सुनील उनियाल गामा ने मंगलवार को स्थानीय भंडारी बाग में  ₹57 लाख से निर्मित पार्क का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह पार्क उत्तराखंड एवं देश के गौरव चीफ डिफेंस सर्विसेज स्व. बिपिन रावत के नाम पर किया जाएगा उन्होंने घोषणा की कि उनकी मूर्ति भी पार्क में लगवाई जाएगी। स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा की बढ़ती आबादी को देखते हुए निगम द्वारा नए-नए पार्क बनवाए जा रहे हैं और पुराने पार्कों का भी जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है।

गांधी पार्क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने ओपन जिम की स्थापना गांधी पार्क में की है परंतु जनता का अपेक्षित सहयोग जितना मिलना चाहिए उतना नहीं मिल रहा है पार्कों के रखरखाव में स्थानीय नागरिकों की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होती है उन्होंने उम्मीद जताई कि भंडारी बाग का यह पार्क इसी रूप में बना रहेगा और स्थानीय लोगों के काम आता रहेगा।

विधायक धर्मपुर विनोद चमोली ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व में रुपए 13 लाख की लागत से यहां पर पार्षद कार्यालय तथा हॉल बनवाया था और अब भी प्रयास करेंगे कि यह क्षेत्र सीधे सहारनपुर मार्ग से जुड़ जाए विधायक ने भंडारी बाग में किए गए अन्य कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि लगभग एक करोड़ के कार्य वे अब तक भंडारी बाग में करवा चुके हैं और भविष्य की कई योजनाएं इस क्षेत्र के लिए अभी पाइपलाइन में हैं। महापौर एवं विधायक ने पार्क में पौधारोपण भी किया।

कार्यक्रम में महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, धर्मपुर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, महामंत्री दिनेश सती, पार्षद महिपाल धीमान, पूर्व पार्षद संतोष धीमान, किसान मोर्चा के सुभाष बालियान, वरिष्ठ भाजपा नेता भगवत प्रसाद मकवाना, दिनेश डंडरियाल, हरीश बडोनी, विनोद थपलियाल, पवन गौड, शुभम तिवारी,नरेंद्र बत्रा, राजेश कुमार, बीना अग्रवाल, स्वाति मौर्य, सीमा हाडां, नमिता धीमान ,नगर निगम के अभियंतारजत कोठियाल, विनोद थपलियाल एवं अमृत योजना के नोडल अधिकारी आशीष कठैत सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago