उत्तर प्रदेश

तीर्थनगरी में संत धाम से मूर्ति विग्रह की शोभायात्रा ने स्थानीय लोगों का ध्यान किया आकर्षित

सोरोंजी। तीर्थनगरी के योगमार्ग स्थित श्रीमहेश दयानंद सोहम संत धाम से ब्रह्मलीन सदगुरुदेव स्वामी दयानंद शास्त्री के मूर्ति विग्रह की शोभायात्रा तीर्थनगरी में गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा ने कस्बे के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। शोभायात्रा लहरा मार्ग, राम सिंह पुरा , कटरा बाजार होती हुई चंदन चौक पहुंची। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल संत सिंहासन पर विराजमान थे।

सद्गुरु की महिमा गाते हुए चल रहे श्रद्धालु गाजे-बाजे की धुन पर नृत्य करते चल रहे थे। इस दौरान चंदन चौक पर धर्मप्रेमी शांत कुमार माहेश्वरी ने संत महात्माओं को जलपान कराया। इसके बाद बस स्टैंड मार्ग, हरि की पैडी, बदरिया बाजार होती हुई शोभायात्रा तोलकपुर चुंगी पहुंची। जहां धर्मप्रेमी राजीव मित्तल ने संत महात्माओं की अगवानी कर जलपान कराया। इसके बाद शोभायात्रा चक्रतीर्थ होती हुई वापस संत धाम पहुंची। आज रविवार को मूर्ति विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। शोभायात्रा के दौरान स्वामी श्याम शरणानंद महाराज, स्वामी विवेकानंद महाराज, स्वामी ब्रह्मानंद, देवस्वरूप, गुड्डू मास्टर आदि बड़ी संख्या में संत व धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago