सिक्खों के दसवें श्री गुरू गोविन्द सिंह जी के छोटे पुत्रों साहिबजादा जोरावर सिंह (9 वर्ष) और साहिबजादा फतेह सिंह 6 वर्ष की छोटी सी उम्र में ही 26 दिसम्बर 1705 में सिक्ख पंथ के गरिमामयी गौरव की रक्षा हेतु अपने प्राणों को न्यौछावर कर के भारत के इतिहास में सर्वोच्च बलिदान दिया था, साहिबजादों की वीरता एवं दिए गए सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में 26 दिसम्बर को “वीर बाल दिवस” के रूप में मनाये जाने की घोषणा प्रधानमंत्री ने की थी, जो कि एक ऐतिहासिक व सराहनीय कदम है।
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा उत्तराखंड सरकार एवं शिक्षा विभाग को पत्र के माध्यम से एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित करवाने का प्रस्ताव दिया था, जो कि सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। इसके लिए गुरूद्वारा ट्रस्ट , उत्तराखंड सरकार एवं शिक्षा विभाग का धन्यवाद व हृदय से आभार प्रकट करता है।
प्रदेश के विद्यालयों में यह निबंध प्रतियोगिता 3 स्तरों पर की जाएगी।
इन स्तरों से निबंध प्रतियोगिता के सर्व श्रेष्ठ आने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के विजेता छात्राओं को गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। निबंध प्रतियोगिता आयोजित करवाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा प्रतियोगिता से सम्बन्धित सभी दिशा निर्देश राज्य के विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थाओं को प्रेषित किया जा रहा है।
अन्य प्रदेशों की सरकार एवं शिक्षा विभाग को भी इस प्रकार के कदम उठाने चाहिए जिससे की सम्पूर्ण भारत के विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास की जानकारी प्राप्त हो सके एवं भविष्य की आने वाली पीढ़ी इतिहास से जुड़ी रहें।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…