उत्तराखण्ड

प्रदेश को मिली सौगातें! धामी मंत्रिमंडल की बैठक में 6 बड़े प्रस्तावों पर मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कुल छह महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों का दायरा कृषि, खनन, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास से संबंधित क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

जैव प्रौद्योगिकी परिषद को मिली मजबूती
कैबिनेट ने जैव प्रौद्योगिकी परिषद से जुड़े प्रस्ताव को हरी झंडी दी। परिषद के अंतर्गत दो केंद्रों में पहले से स्वीकृत 46 पदों के संचालन हेतु नियमावली को मंजूरी दी गई है, जिससे इन पदों पर नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा।

खनन विभाग में 18 नए पद सृजित
उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत खनन विभाग में 18 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। यह कदम विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने और बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आसन बैराज क्षेत्र वेटलैंड जोन घोषित
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कैबिनेट ने देहरादून स्थित आसन बैराज के दोनों ओर के क्षेत्र को ‘वेटलैंड जोन’ घोषित करने की मंजूरी दे दी है। यह क्षेत्र लगभग 53 किलोमीटर में फैला हुआ है। जन आपत्तियों को संबोधित करने के बाद यह फैसला लिया गया।

बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार
राजधानी देहरादून में रिस्पना और बिंदाल नदियों के फ्लड जोन क्षेत्रों में अब एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट), मोबाइल टावर, रोपवे टावर और एलीवेटेड रोड जैसे बुनियादी ढांचे के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे शहरी विकास योजनाओं को गति मिलेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago