उत्तराखण्ड

कलयुगी मां का घिनौना चेहरा! नाबालिग बेटी के यौन शोषण मामले में SIT करेगी पूछताछ

हरिद्वार: भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ अपनी 13 वर्षीय बेटी से देह व्यापार और गैंगरेप कराने के मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जाएगी। इस मामले की मुख्य आरोपी महिला और दो अन्य आरोपित वर्तमान में रोशनाबाद जेल में बंद हैं। पुलिस मुख्यालय ने आईजी गढ़वाल रेंज को मामले की समीक्षा कर SIT बनाने का निर्देश दिया है।

13 साल की नाबालिग लड़की का यौन शोषण
गौरतलब हो कि, रानीपुर कोतवाली ने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष को अपनी ही नाबालिग बेटी का यौन शोषण कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी महिला अपने दोस्त और अन्य कई आदमियों से अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी का यौन शोषण करवाती थी। बीते 4 जून को आरोपी महिला के पति ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कार्रवाई थी, जिसके बाद पुलिस पूछताछ में पीड़ित नाबालिग बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसकी मां उसे शराब पिलाकर जंगल, होटलों और कार में ले जाकर इस घिनौनी हरकत को अंजाम देती थी।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसआईटी का गठन
जिसके बाद रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की और महिला को हरिद्वार में उसके मित्र के होटल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद मुख्य आरोपित महिला नेता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला उजागर होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आरोपी महिला नेता को पार्टी से निष्काषित कर दिया था। पुलिस मुख्यालय ने अब इस मामले की गहन जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।

निष्पक्ष और गहराई से की जाएगी मामले की जांच
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हरिद्वार जनपद के एसएसपी पंकज गैरोला के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। इस टीम में सीओ लक्सर नताशा सिंह समेत कई अन्य अनुभवी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने SIT को इस मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही टीम को निर्देशित किया गया है कि जांच निष्पक्ष और गहराई से की जाए। एसआईटी की जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट व अन्य कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की गहनता से जांच करते हुए यह भी पता लगाया जाएगा कि इस मामले में इन तीनों आरोपियों के अलावा भी कोई शामिल है या नहीं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago