नगर निकाय चुनाव के लिए शहरी विकास निदेशालय ने रिपोर्ट शासन को भेजी, अंतिम अधिसूचना जल्द जारी होगीप्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। शहरी विकास निदेशालय ने सभी आपत्तियों का निपटारा देर रात तक जारी रखा। रविवार को निदेशालय अपनी रिपोर्ट शासन को भेज देगा, जिसके आधार पर सोमवार को अंतिम अधिसूचना जारी हो सकती है।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी आखिरी सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी करने की तैयारी है। शहरी विकास विभाग ने 14 दिसंबर को नगर निकायों के मेयर, अध्यक्ष पदों के लिए अनंतिम अधिसूचना जारी की थी। इस पर आपत्तियों की सुनवाई करते हुए 25 या 26 दिसंबर को आयोग से चुनाव की अधिसूचना जारी होने का लक्ष्य रखा गया है।
100 निकायों की आपत्तियों का निपटारा करके निदेशालय अपनी रिपोर्ट रविवार को ही शासन को भेजने की तैयारी में है ताकि सोमवार या मंगलवार तक अंतिम अधिसूचना जारी हो सके। इसी हिसाब से तैयारियां आगे बढ़ रही हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…