उत्तराखण्ड

फिर बदला मौसम का मिजाज, 24 घंटे में प्रचंड शीतलहर की जताई संभावना

उत्तराखंड:- उत्तराखंड में फिर बदला मौसम ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में ठंड लोगों की और कड़ी परीक्षा ले सकती है। मौसम विभाग ने यहां 24 घंटे में प्रचंड शीतलहर की संभावना जताई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा।

वहीं मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक दोनों जिलों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने अपील की है कि इन दोनों जिलों में ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

चमोली जनपद में साल का पहला दिन ठंडक भरा रहा। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, गौरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे। वहीं औली में बर्फबारी न होने से पर्यटक मायूस रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago