उत्तराखण्ड

घर में लाखों की चोरी, नाबालिग की गेमिंग आदतों का निकला है खामियाजा

देहरादून:-   चम्पा गैरोला निवासी विवेकानन्द कॉलोनी तल्ला नैग्वाड अपनी बेटी से मिलने देहरादून गई थी। जब वह देहरादून से गोपेश्वर अपने घर लौटी तो घर के दरवाजे का ताला टूटा था। सास के कमरे में बने स्टोर के लॉकर का ताला तोड़कर आभूषण चोरी कर लिए गए थे और उनके अपने कीमती आभूषण भी गायब थे। जिनकी कीमत लगभग 35-40 लाख रूपये है। महिला ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा मामले तत्काल अनावरण व चोरी में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अवाश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। और तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया।

चोरी का खुलासे करने संजय गर्ब्याल, पुलिस उपाधीक्षक चमोली सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की गई। टेक्निकल टीम की सहायता ली गई। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी सहयोग के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना में संलिप्त दो नाबालिगों को पकड़ा गया। नाबालिगों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि पीड़ित का नाबालिग पुत्र ही उक्त घटना का मास्टरमांइड है, जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा पीड़ित के नाबालिग पुत्र को देहरादून से संरक्षण में लेते हुए जनपद चमोली लाया गया। उसने बताया कि वो लम्बे समय से ऑनलाइन गेमिंग और ट्रेडिंग व महंगे खर्चे करने का शौकीन है। जिसके लिए उसके द्वारा काफी लोगों से पैसे उधार लिए गए थे।

उक्त चोरी की घटना में संलिप्त एक नाबालिग से भी उसके द्वारा पचास हजार रुपये उधार लिए गए थे। अन्य लोगों द्वारा भी उस पर लगातार पैसे वापस करने का दबाव बनाया जा रहा था। कर्जे से छुटकारा पाने के लिए नाबालिग द्वारा अपने ही घर में चोरी करने की योजना बनायी गई, जिसमें उसके द्वारा अपने दो नाबालिग दोस्तों को यह लालच देकर शामिल कर लिया गया कि उसके घर पर उसकी माँ और दादी के लाखों के गहने है, जिन्हें चोरी कर ऊंचे दाम पर बेचकर वे काफी मुनाफा कमा सकते है। जब उसकी मां देहरादून चली गई तो मौके का फायदा उठाकर उसने अपने दोस्तों का घर बुला लिया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago