उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मीडिया से रूबरू होते हुए अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में मार्चुला के पास हुए भीषण बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। इस प्रकार की घटनाओं की दोबारा पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए जो क्रॉस बैरियर लगाए जाने थे, हम उसकी भी समीक्षा कर रहे हैं। इसके लिए कुमाऊं कमिश्नर को जांच सौंपी गई है, जोकि गतिमान है साथ ही इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सीएम धामी ने कहा कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता इस सड़क हादसे में घायलों को लेकर है जिन परिवार जनों ने अपने परिवार के लोगों को खोया है निश्चित रूप से उन लोगों के लिए आज बहुत बड़ा कष्ट का दिन है साथ ही जो भी हरसंभव मदद है वह सरकार की तरफ से सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस को लेकर जो भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होने हैं वह स्थगित कर दिए गए हैं वहीं राज्य स्थापना दिवस पर शिलान्यास के कार्यक्रम सादगी से मनाए जाएंगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…