अल्मोड़ा:- चुनाव के बाद भी जिले में यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आई है। रोडवेज की 11 सेवाओं का संचालन ठप रहा। वहीं, केमू और टैक्सियों की भी किल्लत रही। रोडवेज स्टेशन से 14 सेवाओं का संचालन किया जाता है लेकिन रविवार को टनकपुर, दिल्ली, हरिद्वार, लमगड़ा-दिल्ली, मासी, चंडीगढ़, बेतालघाट-दिल्ली, लखनऊ, गुरुग्राम, देहरादून, सायंकालीन दिल्ली सेवाओं का संचालन ठप रहा। केमू और टैक्सियां भी इक्का दुक्का ही चलीं। सड़कों पर वाहनों की किल्लत रही। बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड में वाहनों की तलाश में यात्री भटकते रहे।
केस-01
मतदान करने घर आया था। अब ड्यूटी पर चंडीगढ़ जा रहा हूं लेकिन बस नहीं मिल रही है। जिससे परेशान हूं। टैक्सी भी नहीं है। जिससे दिक्कतें हो रही है। -मनोज मेहता, अल्मोड़ा
केस-02
गुरुग्राम जाने के लिए बस का इंतजार करते आधा घंटा हो गया है लेकिन बस नहीं आई है। स्टेशन में अन्य वाहन ढूंढ रही हूं लेकिन वह भी नहीं मिल रहे हैं। जिससे परेशानी झेलनी पड़ रही है। -मोहित कुमार
कोट
चुनाव ड्यूटी से अभी बसें नहीं लौटी है। जिससे सेवाओं का संचालन नहीं हुआ है। -गीता पांडे, स्टेशन प्रभारी रोडवेज डिपो अल्मोड़ा।
देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने की मुहिम रंग ला…
हरिद्वार:- उत्तराखंड के हरिद्वार में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। छह…
देहरादून:- आपसी रंजिश के चलते एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान के सिर पर हथौड़े से…
बदरीनाथ:- बदरीनाथ धाम के आस्था पथ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के समीप पर्थाडीप भूस्खलन…
हरिद्वार:- आज महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के सलेमपुर में राष्ट्रीय…
देहरादून:- प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ (पीएमएचएस) ने लंबित मांगों को लेकर चार अक्टूबर से…