उत्तराखण्ड

व्यासी जलविद्युत परियोजना को लेकर हुई बड़ी चूक

हिमालयी राज्य उत्तराखंड में देहरादून के विकासनगर ब्लॉक में व्यासी जलविद्युत परियोजना के डैम साइट में एकत्रित हो रहे यमुना के पानी के चलते आजादी से पूर्व अंग्रेजों द्वारा निर्मित कटापत्थर सिंचाई नहर को पानी नहीं मिल पा रहा है इस सिंचाई नहर को विकासनगर क्षेत्र की हजारों हेक्टेयर भूमि की लाइफ़ लाइन कहा जाता है। यमुना नदी में व्यासी परियोजना के चलते आज की तारीख में यमुना की धारा पूरी तरह से प्रभावित हो चुकी है। व्यासी परियोजना के डैम से दो चार घंटे के लिये ही नदी में पानी छोड़ा जा रहा है जिसके चलते कटापत्थर सिंचाई नहर को नदी से पानी नहीं मिल पा रहा है वर्तमान में विकासनगर क्षेत्र कि हजारों हेक्टेयर भूमि सिंचाई से वंचित हो रही है।

किसान आगामी दिनों में लगाई जाने वाली धान की फसल को लेकर चिंतित हैं बहरहाल कृषि क्षेत्र में आये इस बड़े संकट का कोई समाधान नहीं दिख रहा है। विधायक मुन्ना चौहान से लेकर तमाम संबंधित अधिकारी वैकल्पिक व्यवस्था के लिये हाथ पैर चला रहे हैं लेकिन कोई विकल्प नहीं निकल पा रहा है। माना जा सकता है कि व्यासी जलविद्युत परियोजना को लेकर ये एक बड़ी चूक हुई है समय रहते इस और किसी ने कोई ध्यान ही नहीं दिया जिसके चलते अबेक बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

कटा पत्थर नहर

पश्चिमी क्षेत्रों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करवाने केउद्देश्य से 1840 में इस नहर का निर्माण शुरू हुआ, जो 1854 में बनकर तैयार हुई। 26 किमी लंबी इस नहर से कटा पत्थर, पिरथीपुर, लाखनवाला, फतेहपुर, तेलपुरा, ढकरानी, बादामावाला, भोजावाला आदि तमाम क्षेत्रों को पानी उपलब्ध करवाया जाता है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago