मनोरंजन

अवनीत कौर ने टॉम क्रूज संग शेयर की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग

टॉम क्रूज इस समय अपनी फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ से भारतीय दर्शकों के बीच छाए हुए हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपने सोशल मीडिया पर टॉम क्रूज के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसे देख नेटिजंस उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि टॉम अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या बोले यूजर्स।

अभिनेत्री अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस स्किनी कलर की वन पीस ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं टॉम क्रूज कोट-पैंट पहने दिख रहे हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं जबसे आपसे मिली हूं, आपकी कहानियां सुनकर मुझे अभिनय और फिल्म निर्माण से और भी ज्यादा प्यार हो गया है। मैंने कभी हार नहीं मानी है। इतने शानदार तरीके से स्वागत करने के लिए आपका धन्यवाद।  मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही आपसे फिर मिलूंगी।’

अवनीत कौर के इस पोस्ट को देख इंस्टाग्राम यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस पोस्ट को देखने के बाद वह जहर खरीदीने दुकान गई, लेकिन दुकान बंद थी। दूसरे यूजर ने कहा कि उन्हें तो अवनीत ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ में कहीं नहीं दिखीं। वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि टॉम क्रूज कह रहे होंगे आखिर ये लड़की कौन है, जो पीछे पड़ गई है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि टॉम क्रूज अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। साथ ही तमाम यूजर्स ने कहा कि लड़की बड़ी अनजानी है।

भारत में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ धमाल मचा रही है। यह फिल्म भारत में 17 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा विंग्स रेम्स, साइमन पेग, निक ऑफरमैन, एंजेला बैसेट और हेले एटवेल जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago