देश-विदेश

मॉडल टाउन में गमगीन माहौल, शहीद नीरज के अंतिम संस्कार में उमड़े नेता और नागरिक

जयपुर:- पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जयपुर के नीरज उधवानी का अंतिम संस्कार गुरुवार को जयपुर में किया गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार शाम जयपुर पहुंच गया था। गुरुवार को अंतिम संस्कार से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी सुबह नीरज के घर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। इसके लिए मॉडल टाउन स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। सीएम के अलावा भी प्रदेश भर के नेतागण नीरज को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान हर किसी की आंख में आंसू दिखाई दिए।

सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पार्थिव देह के साथ उनके आवास पर पहुंचे थे। वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई विधायक और नेता भी नीरज को श्रद्धांजलि देने एयरपोर्ट पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेता नीरज  को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

नीरज की हाल ही में शादी हुई थी। वे दुबई में चार्टेड अकाउंटेंट थे। भारत में एक शादी कि सिलसिले में अपनी पत्नी के साथ आए थे। इसके बाद वे कश्मीर घूमने चले गए। घटना वाले दिन उनकी पत्नी होटल में ही ठहर गई थीं, जबकि नीरज घूमने के लिए बाहर निकल गए थे। इसी बीच आतंकियों ने नीरज को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago