उत्तराखण्ड

बाउंड्रीवाल को बिना नोटिस के तोड़ने पर नकरौंदा में उठी हलचल, डीएम कार्यालय पहुंचे आरआरपी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता

देहरादून:-  देहरादून के शिवपुरम लेन नंबर-2 वार्ड-99, नकरौंदा में स्थानीय लोगों के घरों की बाउंड्रीवाल और बाहर बनी क्यारी को नगर निगम के कर्मचारियों ने बिना नोटिस के तोड़ दिया। बिना नोटिस अथवा पूछताछ के हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोग भड़क उठे और राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ डीएम कार्यालय पर धावा बोल दिया। यहां पर डीएम मौजूद नहीं थी तो एसडीम शालिनी कनौजिया को ज्ञापन देकर लौट आए।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि उत्तराखंड मे बाहर से आए दबंग लोग अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके उत्तराखंड के पर्वतीय समाज के लोगों का उत्पीड़न कर रहे है और उनको विभिन्न ढंग से डरा धमका रहे हैं।  दीपक नेगी, कुसुम बिष्ट, देवेश्वरी भट्ट आदि  के घरों पर यह इकतरफा कार्रवाई  से आक्रोशित राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के वार्ड अध्यक्ष कलावती नेगी ने बताया कि नगर निगम ने यह कार्रवाई उनके एक पड़ोसी तथा प्रभावशाली विमल शर्मा की शिकायत पर की गई है, जबकि शर्मा ने स्वयं घर के बाहर अतिक्रमण किया हुआ है, जिसमें उनकी गाड़ियों का रैम्प एवं निजी सीवर का पिट भी सड़क पर बनाया हुआ है। इतना ही नहीं, इनकी तीन-चार गाड़ियां अवैध रूप से सड़क में पार्क की जाती हैं।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रोहित पांडे ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा आनंद सिंह पंवार के आवास की निजी बाउंड्री वॉल भी तोड़ दी गई। विमल शमां एवं उसकी पुत्री हिमानी शमां द्वारा स्थानीय बुजुर्ग महिलाओं से अभद्रता एवं गाली-गलौच करते हुए पहाड़ियों को अपमानजनक शब्द कहे गए। चार-पांच परिवारों के घर के बाहर की बाउंड्रीवाल और क्यारी नगर निगम के कर्मचारियों ने तोड़ी है जबकि पड़ोस में ही विमल शर्मा के अवैध निर्माण पर नगर निगम के कर्मचारी आंख मूंद कर निकल गए।

प्रदर्शनकारियों ने जिला अधिकारी से मांग की है कि बिना नोटिस दिए पक्षपातपूर्ण तरीके से हुई विमल शर्मा के अवैध निर्माण को अनदेखा करने को लेकर नगर निगम कर्मियों से स्पष्टीकरण लिया जाए एवं निष्पक्षपूर्ण तरीके से विमल शर्मा के अवैध निर्माण को भी तत्काल ध्वस्त किया जाए, अन्यथा इस मनमानी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।  इस मौके पर कलावती नेगी, उमा नेगी, रोहित पांडे  मुन्नी राणा, सुदामा देवी, विनीता मनवाल, मंजू मनवाल, रेनू चतुर्वेदी  अनीता रावत , पार्वती रावत,  उर्मिला रावत,  लता रावत, अंकित, रिंकी रावत आदि लोग शामिल थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago