हल्द्वानी: कुमाऊं विवि से संबद्ध और कुमाऊं का सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी में छात्र राजनीति के चक्कर में हर साल प्रवेश के दौरान हंगामा होता ही है। इस सत्र में भी सभी छात्रों को एडमिशन देने की मांग को लेकर हंगामा शुरू हो चुका है। बता दें कि कोविड के कारण बीते दो साल छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए थे। और इस बार जब चुनाव नजदीक हैं तो ऐसे में कोई भी अपने हाथ से मौका जाने देना नहीं चाहता।
इन दिनों एमबीपीजी कॉलेज में पांचवी वरीयता सूची वाले विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के कारण सुबह नौ बजे से ही कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो रही है ऐसे में विभिन्न संगठनों से जुड़े छात्र नेताओं ने शत प्रतिशत प्रवेश की मांग कर रहे हैं राजनीति चमकाने और छात्रों को रिझाने के लिए कोई भी छात्रनेता और उनके दलों से जुड़े समर्थक मौका हाथ से नहीं देना चाहते।
ऐसे में कभी प्राचार्य का घेराव तो कभी ज्ञापन सौपना आम रूटीन का हिस्सा हो चला है। खैर कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय में दूरस्थ क्षेत्रों से प्रवेश के लिए पहुंच रहे छात्र निराश लौट रहे हैं। वहीं छात्र नेता सीटें बढ़ाने और सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर कॉलेज प्रशासन, कुमाऊं विश्वविद्यालय समेत उच्च शिक्षा मंत्री को भी कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं और लगातार आवाज उठा रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…